फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kashyap community raised voice for rights and respect

Saharanpur News: कश्यप समाज ने उठाई हक और सम्मान की आवाज

Mon, 14 Apr 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kashyap community raised voice for rights and respect
महाराज सिंह कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में महर्षि कश्यप समारोह में विचार रखते राज्य मंत्री (स्वतंत्
पुंवारका। महर्षि कश्यप जयंती समारोह में कश्यप समाज ने अपने हक और सम्मान के लिए आवाज उठाई। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर है। कार्यक्रम में महर्षि कश्यप विश्वविद्यालय बनाने व पांच अप्रैल को सरकारी छुट्टी घोषित करने सहित छह मांगें उठाई गई।
विज्ञापन


महाराज सिंह क्रीड़ा मैदान पर आयोजित समारोह का उद्घाटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप के बारे में वेदों और पुराणों में वर्णित है, गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बयान में कहा है कि कश्मीर भगवान महर्षि कश्यप की तपोभूमि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गाजियाबाद में एक करोड़ 38 लाख की लागत से मूर्ति और पार्क बनवाए गए। सहारनपुर में भी मूर्ति चौक और पार्क बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया गया है, जल्दी ही सहारनपुर को भी यह सौगात मिलेगी। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज को संगठित रखें और बच्चों को उच्च शिक्षित बनाएं।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजेद्र कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज अब केवल पहचान की नहीं, बल्कि नेतृत्व की भूमिका निभाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने सहारनपुर में महर्षि कश्यप चौक, महर्षि के नाम पर विश्वविद्यालय और पांच अप्रैल की छुट्टी के साथ कश्यप, निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, कहार, गोंड आदि वंचित वर्गों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय कश्यप महासंघ के जिला अध्यक्ष धन प्रकाश, भाजपा विधायक मुकेश चौधरी, महापौर अजय सिंह, विधायक देवेंद्र निम, विधायक कीरत सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक जगपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम ने भी विचार रखे। मुकेश कश्यप, नीरज कश्यप, डॉ. एमआर कश्यप, विश्वास कश्यप, आजाद कश्यप, शुभम कश्यप, हिमांशु कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed