फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwariya killed, three injured in collision of two bikes

Kanwar Yatra 2022: शिवरात्रि पर हादसे में एक कांवड़िए की मौत, मचा कोहराम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 27 Jul 2022 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 01:22 AM IST
सार

शिवरात्रि के दिन हादसे में मौत हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक राजबीर गंगाजल लेकर हरिद्वार से लौट रहे थे।

विज्ञापन
Kanwariya killed, three injured in collision of two bikes
कांवड़िए की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में शिवरात्रि के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दो कांवड़िए गंगाजल लेकर लौट रहे थे इसी दौरान एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


हरियाणा के करनाल निवासी सतपाल (54) एवं राजबीर (60) मंगलवार दोपहर भगवान भोलनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेकर बाइक से करनाल वापस जा रहे थे। जेहरा निवासी अंकित व सविता बाइक से गंगोह के लिए आ रहे थे। बताया गया कि बाइकों पर सवार लोगों में किसी के पास हेलमेट नहीं था। जिस समय यह दूधला गांव स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल राजबीर एवं अंकित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सविता और सतपाल को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। नाजुक हालत में राजबीर को मेडिकल कॉलेज पिलखनी भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टिकैत के गांव में मातम: घर से हंसते हुए गया था सेना का जवान, मौत से मचा कोहराम, सदमे में पत्नी बेहोश, तस्वीरें

उपचार में देरी के चलते दम तोड़ रहे मरीज
गंगोह सीएचसी को एफआरयू का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद यहां ना तो सर्जन की तैनाती है और ना ही यहां एक्सरे की सुविधा है। दुर्घटना अथवा अन्य मामलों में घायल मरीज को यहां से प्राथमिक उपचार देकर रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसके चलते उपचार में देरी के कारण अधिकांश मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। नागरिक जनहित में अनेक बार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन-प्रशासन से यहां उक्त सुविधाओं की मांग कर चुके है, लेकिन स्थिति जस की तस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed