फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar Yatra will be free from polythene and plastic

Saharanpur News: पॉलिथीन और प्लास्टिक से मुक्त होगी कांवड़ यात्रा

Tue, 10 Jun 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra will be free from polythene and plastic
सहारनपुर। नगर निगम ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को महापौर कार्यालय में नगर निगम अधिकारियों और कांवड़ सेवा संघ और शिविर संचालकों की बैठक हुई। कांवड़ यात्रा को पॉलिथीन और प्लास्टिक से मुक्त रखने की सहमति बनी।
विज्ञापन

महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांवड़ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। यह सभी का दायित्व बनता है कि यात्रा ऐतिहासिक हो। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने कांवड़ मार्ग पर नगर निगम द्वारा पूर्व के वर्षों में कराई जाने वाली सभी व्यवस्थाओं को इस बार और बेहतर ढंग से कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कांवड़ सेवा संघ के अध्यक्ष संजय फुटेला, राजीव अग्रवाल और दिनेश सेठी ने कांवड़ यात्रा के लिए निगम के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाने तथा कांवड़ के लिए एक अलग कंट्रोल रूम बनाने का सुझाव दिया। जिससे कांवड़ यात्रा के दाैरान किसी भी तरह की समस्या न आए और यात्रा निर्बाध रूप से संपन्न हो।
विज्ञापन

बैठक में अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव, मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, उप सभापति मुकेश गक्खड़, पार्षद राजेंद्र कोहली, अनुज जैन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed