फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   kamele ka haal jaana

सिटी मजिस्ट्रेट ने जाना कमेला का हाल

Sat, 08 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर।  करीब एक सप्ताह से बंद पड़े कमेले का हाल जानने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरी टीम शुक्रवार को पुन: कमेला स्थल पहुंची । करीब आधा घंटा कमेले का भ्रमण करने के बाद टीम लौट गई। टीम अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी, जिसके बाद कमेले के चालू होने या न होने पर निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन


कमेला कॉलोनी में नगर निगम की जमीन पर वर्षों से कमेला चल रहा है। यहां पहले प्रतिदिन 75 पशुओं को काटने का नियम था, मगर कुछ ही महीने पहले कमेले को 150 पशुओं के कटान की अनुमति मिल गई है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायत थी कि कमेला मानकों को पूरा नहीं कर रहा है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही बीमारियां फैलने का खबरा बना हुआ है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से प्रशासन अचानक हरकत में आया और कमेले पर छापा मारकर उसे बंद करा दिया। 
विज्ञापन


कमेला चलाने वालों ने मानकों को पूरा करने के लिए प्रशासन से समय मांगा था। अधिकारियों को बताया गया कि कमेला संचालकों ने मानक पूरे कर लिए हैं। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर प्रदूषण कंट्रोल विभाग के अधिकारियों को पुलिस को साथ लेकर कमेला स्थल पहुंचे। हरिशंकर ने बताया कि वह कमेला देख आए हैं। जल्द ही रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed