फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kalash Yatra taken out with bandwagon

बैंडबाजों संग निकाली कलश यात्रा

Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with bandwagon
वर्धमान कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा की निकली कलश यात्रा में शमिल श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वर्धमान कॉलोनी में बैंडबाजों संग कलश यात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया, जिसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। प्रभु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय में बना रहा।
विज्ञापन

वर्धमान कॉलोनी स्थित श्री गणेश्वर शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 108 महिलाओं ने कलश धारण कर क्षेत्र में भ्रमण किया। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में सर्व प्रथम युवक धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे। इनके साथ ही भगवान श्रीगणेश के रथ श्रद्धालु लेकर चल रहे थे। उनके पीछे सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण को लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। कलश यात्रा में श्री राधा-कृष्ण भगवान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद मंदिर में पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि पितृ पक्ष में जो व्यक्ति श्रीमद्भागवत कथा का अनुसरण करता है, उसके पित्रों को माक्ष प्राप्त होता है। भगवान श्री हरि की भक्ति से मनुष्य का कल्याण होता है। इस दौरान पंडित योगेश तिवारी, पंडित ऋषभ शर्मा, अजीत शर्मा, पंडित राजन शर्मा, रवि गर्ग, विक्की, संजय वालिया, राम वालिया, राजीव शर्मा, दीपा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, गोविंद विहार स्थित धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य सागर महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्त को पापों से मुक्ति मिलती है। पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत सुनना अति फलदायी है, जो पितृ पक्ष में भागवत सुनता है या फिर यजमान बनता है तो उसके पित्रों का भी उद्धार होता है। इस दौरान यजमान अनिल अग्रवाल के अलावा मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed