फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kae jam takes places in SSP

जाम लगने वाले स्थानों काे एसएसपी ने देखा

Fri, 24 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kae jam takes places in SSP
जाम स्थलों का निरीक्षण करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर शहर में लगातार हो रही जाम की समस्या को लेकर एसएसपी ने बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों का निरीक्षण कर जाम की स्थिति देखी तथा जाम के कारणों को जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विशेष  रूप से टेंपो, ई-रिक्शा, रोडवेज  की बसों एवं रोडवेज बस स्टैंड   को फोकस कर उनके निराकरण के लिए कमेटी तैयार करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को एसएसपी लव कुमार शहर में जाम की स्थिति की जानकारी लेने के लिए प्रमुख स्थानों पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कचहरी तिराहा, घंटाघर चौराहा, विश्वकर्मा चौक, अस्पताल चौराहा, रेलवे स्टेशन स्थित बस स्टैंड पर लगने वाले जाम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यातायात व्यवस्था में लगे यातायात पुलिसकर्मियों से जाम के कारणों को जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टेंपो, ई-रिक्शा, रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने, सवारियां भरे जाने से लग रहे रहे जाम को भी देखा। वहां मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश भी दिए।

एसएसपी ने बताया कि उन्होंने कुछ स्थानों को चिह्नित किया है, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ जगह सड़कें संकरी भी हैं जबकि वहां       वाहनों की संख्या अधिक है।

उन्होंने कि थ्री-व्हीलर, ई-रिक्शा यूनियन के साथ व्यवस्थित तरीके से संचालित किए जाने, सड़कों पर खड़े न रहने देने एवं वैकल्पिक स्थायी व्यवस्था के लिए विचार विमर्श किया जाएगा, उन्हें बुलाया गया है। 


इसके अलावा रोडवेज बसों को लेकर जिलाधिकारी, नगर निगम, एसडीए के साथ मिलकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed