फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Junior engineer suspended after transformer damage, employees angry

Saharanpur News: ट्रांसफार्मर डैमेज होने पर अवर अभियंता निलंबित, बिफरे कर्मचारी

Sat, 05 Apr 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Junior engineer suspended after transformer damage, employees angry
शामली। ट्रांसफार्मर डैमेज होने पर आल्दी बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता संजय राणा को अधीक्षण अभियंता ने निलंबित कर दिया। विरोध में जिलेभर में अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। अधिकारियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द निलंबन बहाल नहीं किया गया तो सभी सामूहिक इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन

धरनारत कर्मचारियों ने कहा कि अवर अभियंता संजय राणा को 100 केवीए वितरण के ट्रांसफार्मर के डैमेज होने पर कार्रवाई की गई। कहा कि जिलेभर के सभी अवर अभियंता रात दिन एक कर बिजली आपूर्ति को सुचारु कराने और राजस्व वसूली में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद अवर अभियंताओं पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रांसफार्मर एक मशीन है, जो कब खराब हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक संजय राणा का निलंबन निरस्त नहीं किया जाता ,तब तक संगठन का अनिश्चित कालीन विरोध प्रदर्शन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान अगर किसी भी अवर अभियंता पर विभागीय कार्रवाई की जाती है तो जनपद के समस्त अवर अभियंता सामूहिक रूप से अपने निलंबन करने की सहमति पत्र अधीक्षण अभियंता को प्रेषित करेंगे। जूनियर इंजीनियर के अनैतिक उत्पीड़न पर संगठन कभी चुप नहीं रहेगा और उच्चधिकारियों की नाकामी का ठीकरा जूनियर इंजीनियर पर फोड़ने पर आखिरी समय तक संघर्ष किया जाएगा। मौके पर विजय शंकर कुशवाहा, शैलेश यादव, बलवंत सिंह, राहुल कुमार, अशोक कुमार, रवि कुमार, नीतीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed