फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Juice and fruit sellers also wrote their names

Saharanpur News: जूस और फल विक्रेताओं ने भी लिखे नाम

Sun, 21 Jul 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Juice and fruit sellers also wrote their names
सहारनपुर। जिले में कांवड़ मार्गों पर दुकानदारों ने नाम और मोबाइल नंबर आदि लिखने की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही दुकानों पर खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट चस्पा हो गई। कई जूस व फल विक्रेताओं ने भी ठेली पर अपने नाम लिखे पर्चे लगा लिए हैं।
विज्ञापन

22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। बड़ी संख्या में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कांवड़िए जिले से होकर गुजरते हैं। अंबाला व देहरादून रोड पर विभिन्न संगठन कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाते हैं, जिनकी शुरुआत हो गई है। डीआईजी अजय साहनी ने कांवड़ मार्गों के होटल व ढाबों पर मालिक का नाम, रेट चस्पा करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

आदेश का असर शुरू हो गया है। कांवड़ मार्ग पर होटल, ढाबे और खानपान के ठेलों पर मालिकों ने अपने नाम लिखना शुरू कर दिया है। देहरादून रोड पर जनता पंजाब वैष्णव ढाबा, जूस-फल की रेहड़ी पर मालिकों ने अपने नाम के पर्चे लिखे लगा लिए हैं। इसी तरह अंबाला रोड पर शीतल शुद्ध वैष्णों ढाबा का नाम सादिल होटल हो गया। यहीं नहीं इन पर मालिकों ने अपने मोबाइल नंबर भी लिख दिए। कुछ होटल व ढाबों पर रेट लिस्ट पहले से ही चस्पा थी, लेकिन कुछ ने आदेश जारी होने के बाद रेट लिस्ट को चस्पा किया है। पुलिस व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed