फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Journalists are vigilant watchdogs of democracy: Chandramohan

पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी

Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Journalists are vigilant watchdogs of democracy: Chandramohan
दिल्ली रोड स्थित सभागार में हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्य्रकम में विचार रखते भाजपा पीड - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत और अहम बनाने में सजग एवं ज्ञान के धनी पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी है।
विज्ञापन

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली रोड स्थिति एक सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यमंत्री लोक निर्माण बृजेश सिंह और भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आइना होती है। पत्रकारों को चाहिए कि वह जमीन से जुड़े मुद्दों और सामाजिक बुराइयों को सामने लेकर आएं। ताकि लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधि उसका संज्ञान लेकर कमियों को दूर करा सकें।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि गर्व होता है जब पत्रकार हमसे सामाजिक मूल्यों पर सवाल करते हैं। सामाजिक बदलाव में पत्रकार की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पत्रकार वह कड़ी है, जो प्रशासन, शासन और जनता के बीच संवाद को स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए वह और उनकी सरकार समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक मुकेश चौधरी, व्यापारी नेता शीतल टंडन, राजकुमार राजू, गुलशन नागपाल, गौरव गर्ग, गुलशन अरोड़ा, विपिन चौधरी, जयवीर राणा, नीरज सिंघल, नरेश गोयल, अशोक कश्यप, राजेश छोकर, अमरीश कुमार, प्रदीप सोनी, धीरज चौधरी, वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश पांडेय और गगनदीप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed