फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Job fairs unemployed descended three districts

रोजगार मेले में उमड़े तीन जिलों के बेरोजगार

Mon, 26 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Job fairs unemployed descended three districts
अपनी बारी का इंतजार करते बेरोजगार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के सरस्वती विहार स्कूल में कौशल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पहले दिन अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर हिस्सेदारी की। 
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित स्कूल में आयोजित मेले का उद्घाटन सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री के प्रयास के चलते देश की जानी मानी कंपनियां हजारों युवाओं और युवतियों को इतने बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने जा रही है। 
विज्ञापन


इस दौरान सांसद ने कहा कि अधिकांश राजनीतिक पार्टियां कुछ गिने चुने लोगों को लैपटॉप आदि देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री  समझ लेती हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के  नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी  ने जो मिशन हाथ में लिया है उसका लक्ष्य और उद्देश्य सबका विकास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशानुसार मानव संसाधन  विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर दो दिवसीय रोजगार मेले में चुने गए प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नगर विधायक राजीव गुंबर, दिनेश सेठी, स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

उध्रर, रोजगार मेले में मंडल के करीब 1900 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। करीब 50 कंपनियों के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। मेले में करीब 25 फीसदी  अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने की उम्मीद है।

चयनित अभ्यर्थियों  को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर सोमवार को ऑफर लेटर देंगे। रविवार को मेले में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों ने विद्यालय के अलग अलग कक्षों में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।


मेले में पहुंचे अभ्यर्थियों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के अभ्यर्थी शामिल रहे। रोजगार मेले का सोमवार को अंतिम दिन है। अपराह्न तीन बजे मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर चयनित अभ्यर्थियों को अपने हाथों से ऑफर लेटर प्रदान करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed