फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The market will be closed today

आज बंद रहेंगे बाजार

Sun, 03 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The market will be closed today
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। व्यापारिक संगठनों ने सर्राफा कारोबारियों के आह्वान पर आज होने वाले बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई।  
विज्ञापन

रविवार को घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों में भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने उच्च स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने सहित अनेक अच्छे कार्य किए हैं। लेकिन केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा अब तक पेश किए गए बजट से देश के उद्योग और व्यापार जगत को निराश किया है।

इस दौरान गौतम शंकर सिंघल, राकेश गुप्ता, एसएमएस चावला, शीतल टंडन, नितिन जैन, रवि जुनेजा, राजेश जैन, राधेश्याम नारंग, जसवंत बत्रा, संजय भसीन, राजेंद्र गुप्ता, मुकेश दत्ता, नीरज जैन, पवन गोयल, मुकेश गक्खड़, राजपाल सिंह, अभिनव जैन, पंकज मल्होत्रा, बोबी चावला, यशपाल मैनी, सुमित सिंघल, राजकुमार विज, पंकज कालरा, विपिन अग्रवाल, पुनीत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, व्यापारी एकता मंच के जिलाध्यक्ष दानिश आजम ने भी बंद को समर्थन देने की घोषणा की। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा ने सर्राफा व्यापारियों के बंद को अव्यवहारिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगाया जाने वाला सेवा कर 12 करोड़ से अधिक की सेल पर है। जबकि सहारनपुर के एक भी व्यापारी की सेल साढे़ तीन करोड़ से अधिक नहीं है। महानगर उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed