{"_id":"6301299d71862446fa4be7d3","slug":"je-lalit-raj-sharma-is-fond-of-expensive-phones-and-expensive-vehicles-saharanpur-news-mrt601712020","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे फोन और महंगी गाड़ियों का शौकीन है जेई ललित राज शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगे फोन और महंगी गाड़ियों का शौकीन है जेई ललित राज शर्मा
विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा पकड़ा निगम का जेई
- फोटो : SAHARANPUR
महंगे फोन और महंगी गाड़ियों का शौकीन है जेई ललित राज शर्मा
सहारनपुर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सहारनपुर नगर निगम के जल कल विभाग के अवर अभियंता (जेई) ललित राज शर्मा एक लाख रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल फोन और महंगी गाड़ियां रखने का शौकीन है। हर छह माह में मोबाइल और गाड़ी खरीदना उनकी फितरत में शामिल रहा है। मात्र 45 हजार रुपये वेतन वाले जेई के ये शौक सभी को हैरान करते थे।
ललित राज शर्मा सहारनपुर नगर निगम के जल कल विभाग में वर्ष 2019 से तैनात हैं। शौकीन मिजाज को लेकर वह पहले से ही चर्चा में रहा है। अब पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में पकड़े जाने के बाद ललित शर्मा की हकीकत सबके सामने आ गई है। निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि वह कर्मचारियों को बताता था कि उसके पास टॉप कंपनी की बाइकें और सभी सीरीज की कारें हैं। वह 40 लाख रुपये कीमत की कार खरीदने वाला था, जिसकी चर्चा वह साथियों से अक्सर करता था। ललित के संबंध में जल कल के अभियंताओं से बात करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
पत्नी को बताता था मजिस्ट्रेट
जेई ललित शर्मा की पत्नी देहरादून में एक निगम में एई के पद पर तैनात हैं। निगम में चर्चा है कि वह लोगों को बताता था कि उसकी पत्नी उत्तराखंड में मजिस्ट्रेट है। कइयों को एसडीओ भी बताया हुआ था। जिस तरह से उसने स्नातक स्तर की इस परीक्षा में पास कराने के लिए भी कुछ अभ्यर्थियों को हाकम सिंह के पास भेजा था। ऐसेे में सवाल यह भी उठ रहे हैं कि कहीं ललित की पत्नी की उत्तराखंड में तैनाती भी इसी तरह तो नहीं हुई है।
विज्ञापन
विभागीय कार्रवाई होगी
-जेई ललित राज शर्मा के संबंध में उत्तराखंड पुलिस की ओर से एक पत्र 18 अगस्त को नगर निगम में पहुंचा था। नगर निगम की ओर से इस संबंध में निदेशक नगर निकाय उत्तर प्रदेश को अवगत करा दिया गया है। जेई के विरुद्घ जो भी विभागीय कार्रवाई होगी वह वहीं से होगी।
गजल भारद्वाज, नगर आयुक्त।