फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jayakare echoes in temples with the birth of Shri Krishna

नंद के आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की

Sat, 24 Aug 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jayakare echoes in temples with the birth of Shri Krishna
सहारनपुर के श्री माहेश्वरी पंचायती मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया छप्पन भोग - फोटो : SAHARANPUR
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
विज्ञापन

सहारनपुर। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... जैसे ही आधी रात हुई और चंद्रोदय हुआ, मंदिरों में घंटे, घड़ियाल बजने लगे, कृष्ण जन्म का उद्घोष होने लगा, भजनों की आवाज आने लगी। नन्हे कृष्ण को पंचामृत से नहलाकर और प्रसाद वितरण किया गया। दिन भर उपवास रखने वाले लोगों ने भगवान कृष्ण को भोग लगाकर व्रत पारायण किया।
जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने कृष्ण जन्म की तैयारियां शुरू कर दीं। मंदिरों को आकर्षक रंगीन इलेक्ट्रिक लाइटों से सजाया गया। घरों एवं मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण जन्म की झांकियां सजाई गईं। विभिन्न स्थानों पर राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन

धोबीघाट स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर, चकराता रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर, रानी बाजार स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, राधा विहार स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, हिरानमारान स्थित माहेश्वरी पंचायती मंदिर, गिल कालोनी स्थित श्री नारायणपुरी मंदिर, आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर, हकीकत नगर स्थित जगदम्बा मंदिर, कलेक्ट्रेट स्थित तहसील मंदिर, पुल खुमरान स्थित रामेश्वर मंदिर, खलासी लाइन स्थित गोपाल मंदिर के अलावा जिले के कस्बों एवं गांवों के मंदिरों को भी आकर्षक लाइटों से सजाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का भी आयोजन किया गया। मंदिरों में हिंडोला सजाया गया और नन्हे कान्हा को झूला झुलाया। दिन भर लोग भजन, कीर्तन करते रहे। मंदिरों में सजाई गईं झांकियों को देखने के लिए लोग मंदिरों में पहुंचे। रात को जैसे ही 12 बजे और चंद्रमा नजर आया, मंदिरों में घंटियां, शंख बजने लगे, हर ओर भगवान कृष्ण का जयघोष गूंजने लगा। पंचामृत, पंजीरी का प्रसाद बांटा गया। लोगों ने अपने घरों में नन्हें कृष्ण को भोग लगाया और झूला झुलाया। उसके बाद व्रत पारायण किया। देर रात तक शहर में चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन से आए लोगों ने सजाया ठाकुरजी का दरबार
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला मिश्रान स्थित श्री माहेश्वरी पंचायती मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। वृंदावन (मथुरा) से आए लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण का दरबार फूलो से सजाया और छप्पन भोग का प्रसाद ठाकुरजी के सम्मुख लगाया गया। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से भव्य रूप में सजाया गया और भगवान शिव की फव्वारों के मध्य लगी प्रतिमा आकर्षित कर रही थी, तो शिवलिंग को बर्फ के मध्य सजाया गया था। मंदिर की प्राचीन प्रतिमाएं बेहद सुंदर ढंग से सजाई गईं। इस दौरान उमेश राठी, राहुल माहेश्वरी, सुधीर, मनीष राठी, सुरेंद्र राठी, संजय माहेश्वरी, हेमंत राठी, पंकज राठी, निखिल, शुभम माहेश्वरी, प्रदीप सुर्जन, तरंग, अजय, राजेंद्र चांडक आदि मौजूद रहे।

व्रत पर खूब महंगे बिके फल
सहारनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर फलों के दामों ने आसमान छू लिया। व्रत पर दोपहर में फलाहार के लिए लोग फल खरीदते हैं, जिसके चलते त्योहार सीजन कमाने के लिए फल विक्रेताओं ने फलों के दाम बढ़ा दिए। स्थिति यह रही कि केला 50 से 80 रुपये दर्जन, सेब 80 से 150 रुपये प्रति किलो, अमरूद 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिका।

जन्माष्टमी पर माहेश्वरी पंचायती मन्दिर मे बनायी गयी झांकी

जन्माष्टमी पर माहेश्वरी पंचायती मन्दिर मे बनायी गयी झांकी- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर मन्दिर मे सजा शिवलिंग को देखने के लिये लगी श्रद्घालु की कतार

भूतेश्वर मन्दिर मे सजा शिवलिंग को देखने के लिये लगी श्रद्घालु की कतार- फोटो : SAHARANPUR

बागेश्वर मन्दिर मे बना फूलो का बंगला

बागेश्वर मन्दिर मे बना फूलो का बंगला- फोटो : SAHARANPUR

बागेश्वर मन्दिर में ठाकुरजी को झूलाता बच्चा

बागेश्वर मन्दिर में ठाकुरजी को झूलाता बच्चा- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर मन्दिर मे सजा राधे कृष्णा

भूतेश्वर मन्दिर मे सजा राधे कृष्णा- फोटो : SAHARANPUR

जन्माष्टमी पर माहेश्वरी पंचायती मन्दिर मे सजे राधा कृष्ण

जन्माष्टमी पर माहेश्वरी पंचायती मन्दिर मे सजे राधा कृष्ण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed