फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jaswant Saini also included in the list of star campaigners

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

Thu, 20 Jan 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jaswant Saini also included in the list of star campaigners
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी के विधानसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 30 स्टार प्रचारकों में सहारनपुर जनपद निवासी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी को शामिल कर उन्हें भी यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

भाजपा ने प्रदेश में पहले चरण में होने वाले चुनाव में प्रचार के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें पीएम मोदी, सीएम योगी के अलावा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मंत्री स्मिता ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के चुनाव प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, मुजफ्फरनगर के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, सहारनपुर निवासी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, सांसद अभिनेत्री हेमा मालिनी, प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, मेरठ निवासी कांता कर्दम, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, धर्मेंद कश्यप, जेपीएस राठौर, भोला सहिं खटीक आदि भाजपा नेता शामिल है। पहल चरण के नामांकन होने के बाद भाजपा के ये सभी स्टार प्रचार 22 जनवरी के बाद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए चुनाव प्रचार में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed