फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Janta Express ran, less passengers remained in the train

बड़ी राहत: दो साल बाद चली जनता एक्सप्रेस, लोगों में दिखा उत्साह, पहले दिन 250 लोगों ने टिकट खरीदकर की यात्रा

Sat, 06 Aug 2022 08:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 08:41 AM IST
सार

Railways: इन दो जिलों की जनता के लिए राहत की खबर है। करीब दो साल बाद जनता एक्सप्रेस को चलाया गया है। इससे लोगों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
Janta Express ran, less passengers remained in the train
सहारनपुर में कोविड़ में बंद हुई जनता एकप्रेस सहारनपुर से चली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Railways: काष्ठ कला की नगरी के रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को सुबह 6:20 बजे दो साल बाद सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस रवाना हुई। यात्री सुविधा के तहत ट्रेन के सभी 13 कोच जनरल है। पहले दिन केवल 250 टिकटों की ही बिक्री हुई। लेकिन ट्रेन के संचालन से यात्रियों में उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण गाड़ी संख्या 14546 सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस बंद पड़ी थी। वाया शामली को चलने वाली इस ट्रेन को चलवाने की लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। सहारनपुर से वाया शामली होकर दिल्ली जाने वाली यह एकमात्र ट्रेन है। पिछले महीने ही जनता एक्सप्रेस को चलाने की घोषणा हो गई थी। शुक्रवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन को खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन ने यात्रियों का इंतजार किया। टिकट काउंटर से लोगों ने टिकट की खरीददारी की। ट्रेन के शुरू होने से लोगों में उत्साह रहा। लेकिन ट्रेन के कई कोच ऐसे थे, जिनमें कोई यात्री ही नहीं था। पहले दिन टिकट काउंटर से 250 टिकट ही बिके। इस ट्रेन में अधिकांश लोग नौकरी पेशा वाले रहे। शामली, बागपत, बड़ौत आदि जगहों की टिकट बिक्री अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: क्रूरता की हदें पार, प्रेमी के साथ मिलकर अपने लाल को उतारा मौत के घाट, सच जानकर अफसर भी हैरान

रेलवे में मुख्य टिकट पर्यवेक्षक मनमोहन शर्मा ने बताया कि सहारनपुर-दिल्ली जनता एक्सप्रेस में पहले दिन कम यात्री रहे। टिकट काउंटर से 252 टिकटों की ही बिक्री हुई है। अब ट्रेन चलने लगी है तो टिकट बिक्री भी बढ़ जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed