फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Janmanch auditorium will be rejuvenated under smart city scheme

स्मार्ट सिटी योजना के तहत जनमंच प्रेक्षागृह का होगा कायाकल्प

Fri, 07 Oct 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Janmanch auditorium will be rejuvenated under smart city scheme
जनमंच का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम नगरायुक्त गजल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत जनमंच प्रेक्षागृह का कायाकल्प किया जाएगा। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुकत डॉ. लोकेश एम और सीईओ/नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने शुक्रवार को जनमंच प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया। उन्होंने कई सुझाव भी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए। चेयरमैन ने जनमंच के पीछे बने कुसुम विहार सभागार तथा रोटरी भवन का भी सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. लोकेश एम. शुक्रवार की दोपहर जनमंच परिसर पहुंचे। जनमंच की बगल में खाली पड़े भूखंड पर इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन, ऊपर के फ्लोर पर कार पार्किंग तथा अन्य भवन बनाने की संभावनाओं पर उन्होंने नगरायुक्त व कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक रवि प्रताप सिंह के साथ चर्चा की। मंडलायुक्त ने कुसुम विहार सभागार व रोटरी भवन का निरीक्षण कर दोनों सभागारों के उपयोग की जानकारी लेते हुए कार्यदायी संस्था को दोनों भवनों के भी सुंदरीकरण की डीपीआर बनाने को कहा। मंडलायुक्त ने जनमंच के सुंदरीकरण के लिए भी एक अन्य कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस के अधिशासी अभियंता अरविंद सक्सेना से भी बात की।
विज्ञापन

उन्होंने जनमंच के पीछे रैंप को छोटा कर साइड में बनाने, भीतरी फ्लोर ठीक कराने, वॉल पेंटिंग कराने, जनमंच की कुर्सियों की स्थिति बेहतर करने, अच्छा पोडियम और पर्दे तथा ग्रीन रूम मेंनटेन करने, जनमंच के मुख्य द्वार के प्रवेश के बाद बरामदे का सुंदरीकरण करने सहित कई सुझाव दिए। मंडलायुक्त ने जनमंच के बाईं ओर खाली पडे़ स्थान पर पार्किंग की संभावनाओं को लेकर भी विचार विमर्श किया। मंडलायुक्त ने आर्ट गैलरी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed