फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Janata Road and Maa Shakambhari Devi Marg will be ten meters wide

अब 10 मीटर का होगा जनता रोड और मां शाकम्भरी देवी मार्ग

Fri, 07 Jan 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Janata Road and Maa Shakambhari Devi Marg will be ten meters wide
सहारनपुर। अब मां शाकंभरी देवी के दर्शन को श्रद्धालुओं की यात्रा और अधिक सुलभ होगी। बेहट से मां शाकंभरी देवी मंदिर मार्ग और शहर में गांव चकहरेटी से कलसिया तक जनता रोड का चौड़ीकरण होगा। अभी तक ये दोनों मार्ग सात मीटर चौड़े थे। अब इन्हें तीन-तीन मीटर और चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

दरअसल, इन मार्गों के चौड़ीकरण की मांग काफी समय से की जा रही थी। कस्बा बेहट से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक 16 किलोमीटर का मार्ग है। इसी तरह शहर में गांव चकहरेटी से मुजफ्फराबाद क्षेत्र में कलसिया मार्ग 26 किलोमीटर लंबा है। इन दोनों सड़कों की चौड़ाई अभी तक सात मीटर थी। कई बार मां शाकंभरी देवी मंदिर मार्ग पर जाम भी लग जाता था। जनसंख्या के हिसाब से दोनों मार्ग अहम हैं। जनता रोड से वाहनों का बड़ी संख्या आवागमन होता है।
विज्ञापन

वहीं, जनता रोड पर राजकीय विश्वविद्यालय भी बनाया जाना है। जिसका शिलान्यास गत दो दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं। विश्वविद्यालय की वजह से यह मार्ग प्रमुख है। दोनों मार्गों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा। जिसको शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई। इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लोक निर्माण जल्द मौसम में सुधार होते ही शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में नहीं आई कोई दिक्कत
चौड़ीकरण को लेकर विभाग ने सर्वे कराया। पहले आशंका थी कि चौड़ीकरण में कुछ जगह पर भूमि अधिग्रहण का पेंच फंस सकता है, लेकिन सर्वे में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। तीन-तीन मीटर की सड़क विभाग के पास ही थी। जिसे अब पक्का बनाया जाएगा।
काटे जाएंगे कुछ पेड़
मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कुछ पेड़ भी काटे जाएंगे। जिनको लगभग चिह्नित कर लिया है। इसको लेकर वन विभाग से एनओसी ली जा रही है।
डिप्टी सीएम ने की थी घोषणा
इन दोनों मार्गों के चौड़ीकरण मांग काफी समय से उठ रही थी। गत माह सहारनपुर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों मार्गों के चौड़ीकरण किए जाने की घोषणा की। विभाग ने आचार संहिता लगने से पूर्व ही तत्काल प्रभाव से प्रस्ताव बनाकर भेजा, जिसे स्वीकृति मिल गई। आचार संहिता लगने से पूर्व ही कार्य शुरू कराए जाने की भी कवायद की जा रही है।

वर्जन
दोनों मार्गों के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। अब बेहट से मां शाकंभरी देवी मार्ग दस मीटर चौड़ा हो जाएगा। इसी तरह जनता रोड का चौड़ीकरण होगा। अभी तक दोनों मार्ग सात मीटर चौड़े थे।-सनत ऋषि गुप्त, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed