{"_id":"5ed7e3138ebc3e90a359cba5","slug":"jamati-saharanpur-news-mrt484708360","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों का अभियोग पत्र कोर्ट में दाखिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों का अभियोग पत्र कोर्ट में दाखिल करने की मांग
विज्ञापन
जमातियों का अभियोग पत्र कोर्ट में दाखिल कराने की मांग
सहारनपुर। जेल में बंद 57 विदेशी जमातियों की जमानत के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस से कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल करने की मांग की। इसके साथ ही जमातियों पर लगे आरोपों को निराधार बताया।
बुधवार को प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान जमीयत के जिला उपाध्यक्ष और महानगर प्रभारी मौलाना असद हक्कानी ने कहा कि 57 विदेशी जमाती जिला कारागार में बंद है। इन जमातियों पर गलत आरोप लगाकर गिरफ्तार किया। उन पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप नहीं बनता है, क्योंकि कोई भी जमाती सार्वजनिक स्थल पर नहीं मिला। यह सिर्फ मस्जिदों में मौजूद थे। उन पर लगे आरोप निराधार हैं। उन्होंने एसएसपी से जमातियों के खिलाफ दर्ज मामलों का अभियोग पत्र कोर्ट में जल्द दाखिल करने की मांग की। ताकि उनकी जमानत हो सके। इस दौरान मौलाना अतहर हक्कानी, महताब अली, हाजी तौकीर अहमद, मौलाना अनवर नदवी, मौलाना उवैस आदि रहे।