फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jama Masjid area will get parking facility in 15 days

Saharanpur News: जामा मस्जिद क्षेत्र को 15 दिन में मिलेगी पार्किंग की सुविधा

Sun, 12 May 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Jama Masjid area will get parking facility in 15 days
सहारनपुर। जामा मस्जिद क्षेत्र के बाजारों को 15 दिन के भीतर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। दरअसल, स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांवधोई नदी पर छह-छह लेन के दो सेतु बनाए जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल पार्किंग के रूप में किया जाएगा। कार्य 95 फीसदी पूर्ण हो चुका है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा सेतु निगम पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाने के बाद कार्य में गति आई है।
विज्ञापन

पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण दुपहिया और चौपहिया वाहन सड़कों पर खड़े किए जाते हैं। पूरे शहर का यही हाल है। जिसके कारण सड़कों पर जाम की समस्या आम है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में करीब आठ जगहों पर पार्किंग दी जानी हैं, जिनकी शुरुआत पांवधोई नदी से की जा रही है। इनमें पहली पार्किंग चतरा पुल (चौकी सराय के निकट) पुल से सब्जी मंडी पुल (जामा मस्जिद के सामने बन रहे पुल) के मध्य बन रही हैं। इसके लिए पांवधोई नदी के ऊपर छह लेन का सेतु बनाए गए हैं। सेतु की दोनों साइड में सड़क से वाहन चढ़ने के रैंप बनाया जाना बाकी है, जिनका ज्यादातर कार्य हो चुका है। प्रत्येक सेतु के लिए 4.42 करोड़ रुपये का बजट है। 15 दिन में कार्य पूर्ण होने की संभावना है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि कार्य अंतिम दौर में है। उम्मीद है कि 15 दिन में पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed