{"_id":"58406e684f1c1b0e1ede7c2a","slug":"jam-at-the-city-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से रुक गई शहर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से रुक गई शहर की रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जिला अस्पताल पुल से आवाजाही बंद होने के बाद शहर जाम की चपेट में आ गया है। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से ही शहर में जगह-जगह कई सौ मीटर लंबा जाम लग गया।
कोर्ट रोड, खलासी लाइन और घंटाघर पर राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्थिति और खराब रही। ऐेसे में व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस के पसीने छूटे रहे।
लोक निर्माण विभाग जिला अस्पताल पुल की मरम्मत करा रहा है। यह काम बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू कर दिया गया है। इससे पहले यातायात विभाग ने बुधवार की रात 12 बजे से जिला अस्पताल पुल के ऊपर से आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह एक छोर के लोगों को दूसरे छोर में जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कोर्ट रोड पुल पर सुबह सात बजे से ही जाम की स्थिति बन गई थी।
दिनभर पुल से लेकर कोर्ट रोड पर करीब छह सौ मीटर लंबा जाम लगा रहा। यहीं स्थिति खलासी लाइन में रही। लोगों ने दूसरे छोर पर जाने के लिए खलासी लाइन में बने पुल का इस्तेमाल किया।
पुल की चौड़ाई कम होने की वजह से वाहनों को निकलने में परेशानी रही। इसकी वजह से खलासी लाइन में भी जाम लगा रहा। घंटाघर पर भी लोग जाम में फंसे देखे गए।
लोग आसपास की कॉलोनियों के बीच से निकलते नजर आए। यह स्थिति तब रही, जबकि यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन किया हुआ है। जाम में फंसे लोगों की मुसीबत उस समय और बढ़ गई, जब स्कूलों की छुट्टी हुई।
दर्जनों बस कोर्ट रोड पर पहुंची तो जाम की लंबाई एक किलोमीटर से अधिक हो गई। वाहनों को घंटेभर का समय लग गया। लोगों की मांग है कि प्रशासन को या तो स्कूल के बड़े वाहनों पर रोक लगा देनी चाहिए। या फिर स्कूलों का समय अलग-अलग कर दिया जाए, जिससे एक साथ स्कूल वैन और बसें रोड पर न आएं।
पीडब्ल्यूडी को पुल की मरम्मत करने में करीब 20 दिन का समय लगेगा। ऐसे में शहरवासियों को तब तक जाम की समस्या से जूझने के लिए तैयार रहना होगा। शहर में एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के लिए लोग कोर्ट रोड पुल, खलासी लाइन पुल और मेला गुघाल पुल का इस्तेमाल कर सकते हैं।