रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मां दुर्गा मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व नगर में महिलाओं द्वारा जल कलश यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई ।
मां दुर्गा मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में मां वैष्णो माता, मां शाकंभरी देवी, मां गंगा देवी, मां संतोषी माता, नवग्रह, बाबा खाटू श्याम जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर प्रांगण में की जाएगी। इसे लेकर महिलाओं द्वारा नगर में जल कलश यात्रा निकाली गई। जल कलश यात्रा नगर के मोहल्ला कायस्तान, इकराम, मेन बाजार से होती हुई मां दुर्गा मंदिर पर संपन्न हुई। इस मौके पर प्रधान अमित सैनी, अनुज चौधरी, प्रेरित अग्रवाल, नीटू सैनी, कविता सैनी, सीमा सैनी, रविंदर चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद