फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jagpal removed, RajSingh district president

जगपाल हटाए, राजसिंह जिलाध्यक्ष

Sat, 16 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jagpal removed, RajSingh district president
सत्ताधारी समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जगपाल सिंह गुर्जर को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा को कमान सौंपी गई है। कैबिनेट मंत्री बनने से पहले भी साहब सिंह सैनी और उनका गुट इसके लिए प्रयासरत था।
विज्ञापन


पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की सीट मानी जा रही देवबंद उप चुनाव जीतना राज सिंह के लिए अहम परीक्षा होगी। उधर, पार्टी के निर्णय से जगपाल समर्थकों में मायूसी है और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राज सिंह खेमे में खुशी की लहर है। देवबंद विधान सभा उपचुनाव की घोषणा के बाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने राज सिंह माजरा को जिलाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन


इस सियासी उलटफेर के पीछे कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। यह दूसरा मौका है जब राज सिंह को जिले की कमान मिली है। वर्ष करीब ढाई साल पहले तक राजसिंह ही जिलाध्यक्ष थे। लोकसभा चुनाव से करीब छह माह पहले अवैध खनन और महिला जिलाध्यक्ष के संगीन आरोपों के बाद पार्टी ने उन्हें हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पैकफेड उपाध्यक्ष अभय चौधरी और फिर रामशरण दास के बेटे जगपाल सिंह गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुई देवबंद सीट पर उप चुनाव की तिथि की घोषणा हो चुकी है। यह सीट सपा के खाते में थी और विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इस चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में भी देखा जा रहा है।

ऐसे वक्त में पार्टी के बदलाव के बाद अब राज सिंह माजरा के सामने देवबंद उप चुनाव जीतना परीक्षा से कम नहीं होगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जिम्मेदारी दी है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा।

बधाइयों का सिलसिला
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आए फैक्स का दोपहर तक पूरे जिले में खबर पहुंच गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा के पास बधाइयों का तांता लग गया। उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।


आरोपों के चलते हटाए गए थे माजरा
हरियाणा-यूपी के बार्डर पर स्थित मंधौर गांव में करीब तीन साल पहले अवैध खनन में हुए संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई थी। उस वक्त इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा का नाम आया था। इसके ठीक बाद महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने बेहद संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने इन्हें पद से हटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed