फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ITBP's cycle journey reached village Khajuri Akbarpur

आईटीबीपी की साइकिल यात्रा गांव खजूरी अकबरपुर में पहुंची

Thu, 30 Sep 2021 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ITBP's cycle journey reached village Khajuri Akbarpur
गागलहेड़ी । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आईटीबीपी की साइकिल यात्रा थाना क्षेत्र के गांव खजूरी अकबरपुर में पहुंची। अमर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और सलामी दी तथा कॉलेज में पहुंचने छात्र छात्राओं ने जवानों का स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की साइकिल यात्रा सहारनपुर से चलकर थाना क्षेत्र के गांव खजूरी अकबरपुर के जगदीश प्रसाद जूनियर हाईस्कूल में पहुंची वहां पर अमर शहीद जगदीश प्रसाद वत्स की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को सलामी दी और कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं स्टाफ ने जवानों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

आईटीबीपी के डिप्टी कमांडर रमेश कुमार ने बताया साइकिल यात्रा में 17 पदाधिकारी हैं, इनमें 12 मुख्य ओर 5 आरक्षित पदाधिकारी है। साइकिल यात्रा 15 अगस्त को ईटानगर से शुरू हुई है और दो अक्तूबर को दिल्ली के राजघाट पर जाकर संपन्न होंगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश के लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाना एवं उनके प्रयासों से अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर शहीद जगदीश प्रसाद वत्स के भतीजे एवं कॉलेज के प्रबंधक गुरुदत्त वत्स ने बताया 17 वर्ष की उम्र में वर्ष 1942 में उनके ताऊ ने हरिद्वार के सुभाष घाट, सरकारी डाक घर, रेलवे स्टेशन पर अंग्रेजी सरकार का झंडा उतार कर तिंरगा फहराया था। इसके बाद अंग्रेजी सरकार ने उन्हें वहां गोलियों से छलनी कर दिया था और वो मात्र 17 साल की उम्र में ही शहीद हो गए थे।

डिप्टी कमांडर रमेश कुमार ने कहा हमें अपने शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए। आईटीबीपी के जवानों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को सलामी दी और अमर शहीद जगदीश प्रसाद वत्स एवं कॉलेज प्रबंधक को आईटीबीपी के जवानों ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त, थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, एसआई मुकेश दिनकर एवं कॉलेज का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed