फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It is not possible to imagine a developed country without cleanliness.

Saharanpur News: विकसित देश की कल्पना बिना स्वच्छता के संभव नहीं

Wed, 20 Sep 2023 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
It is not possible to imagine a developed country without cleanliness.
- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा‘ पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि एक विकसित देश की कल्पना बिना स्वच्छता के संभव नहीं है। उन्होंने सभागार में उपस्थित लोगों को स्वच्छ भारत बनाने की शपथ भी दिलाई।
मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता का कार्य कुछ दिनों का नहीं बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान होना चाहिए। सभी लोग न सिर्फ अपने घर एवं आस पड़ोस में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें, बल्कि दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। ओडीएफ प्लस में चयनित गांवों में कचरा मुक्त भारत अभियान के तहत गांवों में बर्तन बैंक बनाए जाएंगे। जिससे गांवों में विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में होने वाले कचरे में कमी लाई जा सके। पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण के तहत गांधी जयंती स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि गंदगी न करना हमारी आदत में शामिल होना चाहिए। अपनी आदतों में परिवर्तन करके स्वच्छ परिवेश का निर्माण किया जा सकता है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, जॉइंट मजिस्ट्रेट उत्सव आनंद, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता, जिला कार्यक्रम अधिकारी नंदलाल प्रसाद, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed