फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Israel Center of Terrorism in West Asia, Backed by America: Maulana Mahmood Madani

इस्राइल पश्चिम एशिया में आतंकवाद का केंद्र, अमेरिका उसका सहयोगी : मदनी

Mon, 23 Jun 2025 07:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 23 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने ईरान पर अमेरिका के हमले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन और इस्राइल को आतंकवाद का केंद्र बताया।

विज्ञापन
Israel Center of Terrorism in West Asia, Backed by America: Maulana Mahmood Madani
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने सोमवार को एक बयान जारी कर पश्चिम एशिया की अशांति के लिए अमेरिका और इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ईरान पर अमेरिकी बमबारी की तीखी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय समझौतों और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का खुला उल्लंघन है।

विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि इस्राइल पश्चिम एशिया में आतंकवाद का केंद्र बन चुका है और उसे अमेरिका का सहयोग प्राप्त है। जब तक पश्चिम एशिया के देश अमेरिकी सैन्य अड्डों को अपनी जमीन से खत्म नहीं करते, तब तक इस क्षेत्र में शांति संभव नहीं है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गारमेंट्स शॉप पर थैले चोरी करते दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमेरिका की आक्रामक नीतियां लगातार वैश्विक शांति और मानवता के लिए खतरा बनती जा रही हैं। अब वक्त आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय केवल बयानबाज़ी न करे, बल्कि ठोस और सख्त कदम उठाए।

मदनी ने कहा कि जो भी ताकतें मासूमों को निशाना बनाती हैं, मानवाधिकारों का हनन करती हैं, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने न्यायप्रिय देशों और संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि युद्धविराम की कोशिशों को प्राथमिकता दें और दोषियों के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed