{"_id":"616b105e0c709d716d42862e","slug":"investigation-of-1-25-lakh-people-malaria-came-out-in-only-five-people-saharanpur-news-mrt5609407131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख लोगों की जांच, मात्र पांच लोगों में निकला मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा लाख लोगों की जांच, मात्र पांच लोगों में निकला मलेरिया
विज्ञापन
सहारनपुर। डेंगू की तुलना में मलेरिया का मच्छर कम परेशान कर रहा है। यही वजह है कि जून माह से अभी तक 1,24343 लोगों की जांच में मात्र पांच लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जबकि डेंगू के करीब 90 मामले सामने आ चुके हैं। मलेरिया के मामले कम मिलने से विभागीय अधिकारी राहत में हैं।
जून 2021 से मलेरिया के संदिग्ध मामले सामने आना शुरू हो गए थे। इस दौरान मलेरिया की 4545 जांच अकेले एसबीडी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में की गई हैं, जबकि शेष 119798 जांच शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी, सीएचसी और पीएचसी पर हुई हैं। एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि मलेरिया के मामले कम आना अच्छी बात है। मगर मलेरिया की तुलना में डेंगू के मामले अधिक आना जांच का विषय है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जून माह से अभी तक डेंगू के करीब 90 मामले अभी तक सरकारी अस्पतालों की लैब में हुई जांच में सामने आ चुके हैं।
विभागीय स्तर पर की गई तैयारियों और लोगों की जागरूकता की वजह से इस बार मलेरिया के मामले बेहद कम हैं। जून से अभी तक करीब सवा लाख लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से पांच लोगों में मलेरिया निकला है। मरीज ठीक भी हो चुके हैं। लोगों से यही अपील है कि वह सावधानी बरतें।
विज्ञापन
शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी।