फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investigating agencies are connecting the links of Dr. Adil's network.

Saharanpur News: डॉ. आदिल के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रहीं जांच एजेंसियां

Tue, 18 Nov 2025 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Investigating agencies are connecting the links of Dr. Adil's network.
सहारनपुर। डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी के बाद से एटीएस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और जांच एजेंसियां उसके नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। अब तक जांच में सामने आया कि धमाके से पहले डॉ. आदिल ने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली में मीटिंग की थी। इसके साथ ही 32 कारों के रजिस्ट्रेशन के बिंदु पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

छह नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर पहुंचकर डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। इसकी गिरफ्तारी के बाद ही दिल्ली में धमाका हुआ था। आतंकी नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीमें बीते कई दिनों से जनपद में डटी हैं। संयुक्त टीमों ने पांच संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है, जिनमें तीन डाक्टर शामिल हैं, जो आदिल के करीबी बताए जा रहे हैं। वह करीब एक साल से संपर्क में थे।
विज्ञापन

जांच एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि जिले में रहते हुए डाॅ. आदिल की गतिविधियों की जानकारी किसे थी। सूत्रों के अनुसार, धमाके की साजिश को लेकर डॉ. आदिल अपने दोस्त डॉ. मुजम्मिल से मिला था। वहां दिल्ली में धमाका करने वाला उमर भी था। इनमें मीटिंग भी हुई थी। जिन कारों से धमाका किया जाना था। उनके नंबर सहारनपुर में रजिस्ट्रे्शन की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस बिंदु पर खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं। यह कार किनके नाम पर हैं। इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed