फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Intervention from Lucknow; Corporation on the Back Foot; Sanitation Workers' Strike Ends

Saharanpur News: लखनऊ से हस्तक्षेप, बैकफुट पर निगम, सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

Fri, 22 May 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Intervention from Lucknow; Corporation on the Back Foot; Sanitation Workers' Strike Ends
सहारनपुर। तीन दिन से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर निगम बैकफुट पर आ गया। नगर निगम अधिकारियों और सफाईकर्मियों के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद सभी विषयों पर सहमति बनी। अब निगम के 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था को निजी हाथों में नहीं देगा। पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी। इसके बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। बताया जा रहा है कि लखनऊ से भी इस मामले में हस्तक्षेप किया गया, तब जाकर नगर निगम को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें, कि नगर निगम महानगर के 58 वार्डों की सफाई व्यवस्था को निजी हाथों में देना चाहता था। इसके लिए कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव भी कर दिया था। इसके विरोध में सफाईकर्मियों ने तीन दिन पहले हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल के चलते महानगर के अनेक स्थानों पर जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लग गए। हड़ताल को खत्म करने के लिए कई दौर की वार्ता हुई। यहां तक की नगर आयुक्त ने वार्ता के लिए पांच सदस्यों की कमेटी भी गठित की।
विज्ञापन

इसमें अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय, सहायक नगर आयुक्त जेपी यादव, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह को शामिल किया गया। मंगलवार को भी गठित समिति ने सफाईकर्मियों से वार्ता की। इसके बाद बुधवार को भी सफाईकर्मियों से हड़ताल खत्म करने को कहा गया, लेकिन देर शाम तक सफाईकर्मी अपने मांगों के समर्थन में अड़े रहे। बताया जा रहा है कि यह मामला लखनऊ तक भी पहुंचा हुआ था। लखनऊ से हस्तक्षेप किया गया, तब निगम ने नई व्यवस्था को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



- रात पौने 11 बजे तक चली बैठक में बनी सहमति

हड़ताल को समाप्त कराने के लिए नगर निगम के शाकंभरी सभागार में जिलाधिकारी की मौजूदगी में रात पौने 11 बजे तक बैठक चली। इसमें नगर निगम के अधिकारी भी शामिल रहे। सफाईकर्मी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने सफाईकर्मियों की दोनों मांगों पर सहमति जताई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह ने बताया कि निगम और कर्मचारी हितों में निर्णय लिया गया है। निगम द्वारा लागू की जाने वाली समग्र सफाई व्यवस्था को स्थगित कर पुरानी व्यवस्था को बहाल रखा गया है।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी पर भी सहमति बनी है। आगामी बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाकर उसे पारित कराया जाएगा। बैठक में सोनी आजाद, ब्रज मोहन, चेतन, विनोद घावरी, अविनाश बिरला, वरदान, आशीष, अनुज वाल्मीकि, बबलू, सुजीत आदि मौजूद रहे।



- बृहस्पतिवार शाम को हटने लगे कूड़े के ढेर
आपसी सहमति के बाद सफाईकर्मी बृहस्पतिवार शाम को काम पर लौट आए। महानगर में लगे कूड़े के ढेर और कूड़ा घरों से उठान शुरू हुआ। साथ ही वार्डों में साफ-सफाई कर चूने आदि का भी छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed