फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Interstate vicious thief arrested, 11 mobiles and bikes recovered

अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, 11 मोबाइल व बाइक बरामद

Fri, 14 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Interstate vicious thief arrested, 11 mobiles and bikes recovered
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया। इसके पास से चोरी के 11 मोबाइल, बाइक व चाकू भी बरामद हुआ है। बाइक पर एक्टिवा स्कूटर का नंबर डाल रखा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कोतवाली सदर बाजार पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने आईटीसी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ा। मोबाइल ऐप पर बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा रजिस्ट्रेशन नंबर डाल कर चेक किया गया तो वह नंबर एक्टिवा स्कूटर का निकला। तलाशी लिए जाने पर आरोपी के पास से 11 मोबाइल और जेब से एक चाकू बरामद हुआ। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सैफी पुत्र अल्लादिया निवासी पीर वाली गली निवासी है। आरोपी ने मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों से चोरी किया जाना स्वीकार किया और बरामद बाइक उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के रुड़की से चोरी किया जाना बताया। आरोपी का पहले से ही आपराधिक इतिहास है और जनपद से कई थानों में उस पर मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस अब बरामद मोबाइल और बाइक के स्वामियों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, पकड़े गए आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 40 पव्वे बरामद
सहारनपुर। जनकपुरी पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 40 पव्वे देसी शराब बरामद हुई है।सीओ द्वितीय नीरज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहल्ला खानआलमपुरा निवासी अमन पुत्र किशन लाल और यही के नितिन गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया। दोनों के पास 20-20 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed