फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions to get rid of jam at Ghantaghar

घंटाघर पर लग रहे जाम से नागरिकों को निजात दिलाए

Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Instructions to get rid of jam at Ghantaghar
शहर की सफाई व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों का किया गया औचक निरीक्षण करते कमिश्नर - फोटो : SAHARANPUR
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने स्मार्ट सिटी योजना में हो रहे कार्यों एवं नगर की सफाई का बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसपी यातायात को घंटाघर पर लग रहे जाम से निजात दिलाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान पाया कि अंबाला रोड से गुरु नानक इंटर कॉलेज होते हुए ईदगाह अंबाला रोड पुल से पहले तक खोदाई दोनों ओर पूर्ण हो चुकी है। इससे मिट्टी के ढेर लगे हैं तथा कई जगह बड़े-बड़े पाइप पड़े मिले। जिन्हें देख मंडलायुक्त ने नगर निगम एवं जल निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम एवं आरसीसी डेवलपर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर से मलबा और फालतू पाइप तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि दिन में तीन-चार बार पानी छिड़का जाए। रोलर चलवाकर बालू, बजरी एवं सीमेंट का मिश्रण डलवाकर सड़क का समतलीकरण कराएं। महानगर में अन्य स्थानों पर जहां सड़क तोड़कर पाइप लाइन डलवाए गए हैं, वहां भी यही प्रक्रिया अपनाई जाए। डिवाइडरों के किनारे से मिट्टी वे कूडे़ के उठान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीवर लाइन के लिए खोदाई के कारण घंटाघर एवं आसपास जाम की स्थिति मिली। जिस पर पुलिस अधीक्षक यातायात और जल निगम के अधीक्षण अभियंता को लोगों को निजात दिलाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने हसनपुर चौराहे से आगे बलियाखेड़ी ब्लॉक के समीप तालाब के चारों ओर पैदल पथ का निर्माण धीमी गति से होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता को तत्काल पूरा कराने और तालाब में गंदे पानी के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान मंडलायुक्त के साथ नगर निगम, स्मार्ट सिटी के और आरसीसी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed