फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions for widening of Court Road

कोर्ट रोड का चौड़ीकरण कराने के निर्देश

Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions for widening of Court Road
सर्किट हाउस में बैठक लेते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में रेलवे क्रांसिंग से कलक्ट्रेट तक सड़क के चौड़ीकरण कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता को दिए। सहारनपुर शहर के साथ-साथ मुजफ्फरनगर व शामली जनपद में शहर और ग्रामीण मार्ग पर हुए गड्ढों का सर्वे कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि विश्वकर्मा चौक जाम से मुक्त होना चाहिए। परिवहन विभाग को छोटे-छोटे सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन बनाकर नगर निगम को उपलब्ध कराने को कहा गया। स्कूल बसों के चालकों का स्कूलवार स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए। एनएचएआई प्रबंधक से कहा कि वो मंडल के तीनों जनपदों में जितने भी ब्लैक स्पॉट के सुधार किए गए है, उनके फोटो उपलब्ध कराए। सहारनपुर जिले के तीन ब्लैक स्पॉट कलसिया, गंदेवड़ व टपरी को सुधारीकरण के लिए कहा गया। एनएचएआई बागपत को जनपद मुजफ्फरनगर में चिह्नित ब्लैक स्पॉट मुस्लिम होटल, पीन्ना तिराहा, बुढ़ाना चौराहा, मोंटी तिराहा को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। सहारनपुर -देहरादून मार्ग के मोहंड के आस-पास एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए कहा गया, ताकि दुर्घटना होने पर घायलों को तत्काल मदद मिल सके। बैठक में आईजी प्रीतेंदर सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव के अलावा एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, संभागीय परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed