फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inspire villagers to get Kovid vaccine

ग्रामीणों को कोविड टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें भाजपाई

Fri, 25 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Inspire villagers to get Kovid vaccine
छुटमलपुर (सहारनपुर)। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कसबे में भाजपाइयों संग बैठक की। इसमें उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाते हुए ग्रामीणों को कोविड टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सहारनपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पहले बूथ स्तर के पदाधिकारियों का परिचय लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कमर कस लें। इस दौरान भाजपा नेता विकास गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, संदीप रोहिला, अंकित वर्मा, सुनील गर्ग, विशाल बंसल, दीपक भोरवाल, राहुल गोयल, प्रतीत उपाध्याय, बिल्लु राठौर ने महाराणा प्रताप कालोनी को नगर पंचायत में शामिल कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस पर मंत्री ने इसका प्रस्ताव डीएम के माध्यम से भिजवाकर कैबिनेट में पास कराने का भरोसा दिलाया। आढ़ती सचिन बंसल ने मंडी यार्ड में दुकानों के सामने टीन शेड डलवाने और पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, मुकेश चौधरी, भूपेंद्र राणा, ठा. जसबीर सिंह, गुरदयाल, अनुज जैन, डा. अक्षय दीक्षित, अरविंद मित्तल, ऋषिपाल सैनी, राजीव शर्मा, ऋषि मोहन भोरवाल, प्रवीन गुप्ता, सतपाल सैनी, विपिन राणा, मनोज माहेश्वरी आदि रहे। अध्यक्षता डॉ. महेंद्र सैनी और संचालन विकास गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में परखी स्वास्थ्य सुविधाएं
छुटमलपुर। बैठक से पहले प्रभारी मंत्री ने फतेहपुर सीएचसी पहुंच कर कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने डॉ. नवदीप गुप्ता और अस्पताल इंचार्ज डॉ. कपिल देव से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वार्ड में वेंटीलेटर, बैड, आक्सीजन पाइप लाइन, साफ सफाई आदि को परखा। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, एसडीएम बेहट दीप्ति देव, सीओ चंद्रपाल शर्मा, डॉ. सुचेता गुप्ता, डॉ. संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed