फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inspector Dhruvlal and a soldier were martyred in Khatkhedi

खाताखेड़ी में शहीद हुए थे इंस्पेक्टर ध्रुवलाल और एक सिपाही

Fri, 03 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Inspector Dhruvlal and a soldier were martyred in Khatkhedi
सहारनपुर। मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों की शहादत के कई मामले सहारनपुर जिले में भी पहले हो चुके हैं। करीब दो दशक पूर्व हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।
विज्ञापन

वर्ष 1994 में जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को छुड़ाने के लिए आतंकियों ने सहारनपुर से ही साजिश रची थी। हापुड़ से अगवा किए गए विदेशी नागरिकों को सहारनपुर के खाताखेड़ी में रखा गया था। नवंबर 1994 में हुए इस मामले में विदेशी नागरिकों को छुड़ाने के लिए पुलिस की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें इंस्पेक्टर ध्रुवलाल यादव और एक सिपाही शहीद हो गया था, जबकि एक आतंकी भी मारा गया था। इस मुठभेड़ में पुलिस को अंदाजा नहीं था कि खाताखेड़ी के जिस मकान में विदेशी नागरिकों को रखा गया है, वहां आतंकियों के पास किस तरह के असलहे हैं।
विज्ञापन

सतराना गिरोह से मुठभेड़ में शहीद हुए थे थानाध्यक्ष
सहारनपुर। जरनैल सिंह सतराना के गिरोह ने 90 के दशक में सहारनपुर में नेटवर्क खड़ा किया था। 1994 में सहारनपुर के अंबाला रोड से ढाबा मालिक का अपहरण किया था। 2 नवंबर 1996 को सहारनपुर के अपलाना गांव के व्यक्ति ने अपने डेरे पर आतंकियों के होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची सरसावा पुलिस की आतंकियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें तत्कालीन सरसावा थानाध्यक्ष इस्लामुलहक शहीद हो गए थे, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को भागकर जान बचानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed