फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Innocent people had to spend 19 years in jail, those responsible should be punished: Madani

बेकसूरों को 19 साल जेल में गुजारने पड़े, जिम्मेदारों को मिले सजा : मदनी

Tue, 22 Jul 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Innocent people had to spend 19 years in jail, those responsible should be punished: Madani
देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने 7/11 मुंबई लोकल ट्रेन बम धमाकों के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सच की जीत करार दिया। लेकिन निर्दोष होकर भी जेल की सलाखों की पीछे 19 साल गुजारने के जिम्मेदारों को सजा न मिलने पर इंसाफ अधूरा है।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले से आज उन परिवारों के लिए बहुत बड़ा दिन है जिनके परिवार के सदस्य इतने सालों से झूठे आरोपों में सलाखों के पीछे कैद थे, साथ ही यह महाराष्ट्र जमीयत की लीगल सेल की ऐतिहासिक जीत भी है, जिन्होंने लगातार कानूनी लड़ाई लड़ी और 12 निर्दोषों को बाइज्जत रिहाई दिलाई। उन्होंने बताया कि इनमें पांच को फांसी और सात को उम्रकैद हो चुकी थी।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अदालत के फैसले ने फिर से यह साबित किया है कि मुस्लिम युवकों को झूठे आतंकवाद के आरोपों में फंसाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ की जा रही है। कहा कि जब तक पुलिस और जांच एजेंसियों की जवाबदेही तय नहीं की जाएगी तब तक ऐसी घटनाएं दोहराई जाती रहेंगी और निर्दोषों की जिंदगियां यूं ही बर्बाद होती रहेंगी। जब तक इसके जिम्मेदारों को सजा नहीं मिलती तब तक यह इंसाफ अधूरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed