फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Information about the programs of the service fortnight

पीएम के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की जानकारी दी

Thu, 15 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Information about the programs of the service fortnight
सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की जानकारी दी
विज्ञापन

सहारनपुर, चिलकाना। भाजपा चिलकाना मंडल की शिशु मंदिर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई।
भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन युवा मोर्चे द्वारा किया जाएगा। 18 सितंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण, 19 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी, 20 व 21 सितंबर को स्वच्छता अभियान, जल ही जीवन है पर जागरूकता अभियान, 23 सितंबर आत्मनिर्भर भारत, 24 सितंबर कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा 26 सितंबर को विविधता में एकता, 27 सितंबर को शुभकामना, अभिनंदन पत्र अभियान, 28 सितंबर को प्रबुद्धजन बुद्धिजीवी विचार गोष्ठी, 29 सितंबर को कोविड टीकाकरण अभियान, 30 सितंबर को टीबी मुक्त अभियान, एक अक्टूबर को वृक्षारोपण अभियान, दो अक्टूबर को गांधी जयंती के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी विवेक नामदेव ने निकाय चुनाव में नए वोट बनवाने हेतु जागरूक अभियान चलने संबंधी जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता चौधरी तेजपाल ने की। डॉ. हुकुम सिंह सैनी, मदन लाल शर्मा, शादी राम सैनी, सुनील सैनी, ओमप्रकाश धीमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed