फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   infection is six times more than the second wave of corona

कोरोना की दूसरी लहर की तुलना में छह गुणा अधिक है संक्रमण

Thu, 13 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
infection is six times more than the second wave of corona
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर ने जो कहर बरपाया था उसे शायद ही भुलाया जा सके, लेकिन कोरोना इस बार छह गुना अधिक संक्रमण के साथ बढ़ रहा है, जो चिंता की बात है। जानकर हैरानी होगी कि बीते वर्ष एक से 13 जनवरी तक मिले कोरोना मरीजों की तुलना में इस बार संख्या छह से अधिक गुना अधिक है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर का पहला मामला 24 नवंबर को देवबंद में मिला था, जिसमें गर्भवती महिला और उसका डेढ़ वर्षीय बच्चा संक्रमित आया था। यह दोनों मामले दूसरी लहर खत्म होने के 75 दिन बाद मिले थे। उसके बाद से कोरोना के इक्का-दुक्का मामले जनपद में आते रहे। 24 नवंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक यानी 38 दिन में कुल 28 कोरोना संक्रमित मिले थे। वर्तमान में यानी 13 जनवरी 2022 को जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1417 है। 1389 मामले अकेले जनवरी माह में मिले हैं। बीते वर्ष एक से 13 जनवरी तक मात्र 219 मरीज मिले थे। इस प्रकार इस बार बीते वर्ष की तुलना में 1170 मरीज अधिक मिले हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार कोरोना संक्रमण छह गुना अधिक है। इसे लेकर चिकित्सा अधिकारी भी टेंशन में हैं। माना यह जा रहा है कि फरवरी माह में कोरोना अपने पीक पर होगा। अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे भी अपने बयान में यह आशंका जताकर जा चुके हैं। ऐसी स्थिति में लोगों के सचेत हो जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

जनवरी 2021 और जनवरी 2022 में मिले मरीजों का अंतर
तिथि----------2022----2021
एक जनवरी-----04------18
दो जनवरी------05-------35
तीन जनवरी-----07-------07
चार जनवरी-----26-------20
पांच जनवरी-----70-------14
छह जनवरी-----94-------18
सात जनवरी-----82-------31
आठ जनवरी-----93------21
नौ जनवरी-------178-----10
10 जनवरी------133-----12
11 जनवरी------181-----06
12 जनवरी------188-----09
13 जनवरी------328-----18
कुल संख्या------1389---219
-कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इस बार मिल रहे संक्रमितों की स्थिति ऐसी नहीं है कि उन्हें भर्ती किया जा सके। सभी मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे हैं, लेकिन संक्रमण जिस गति से बढ़ रहा है वह चिंताजनक है। जनपद के सभी लोगों से अपील है कि वह बेवजह घरों से न निकलें। यदि निकलना जरूरी हो तो दिशा निर्देशों का पालन करें। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है वह टीका जरूर लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed