फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Industrial corridor stalled; eight out of 11 villages refuse to part with land.

Saharanpur News: औद्याेगिक गलियारा अटका, 11 में से आठ गांवों ने जमीन देने से किया इन्कार

Wed, 05 Aug 2026 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Industrial corridor stalled; eight out of 11 villages refuse to part with land.
सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और हाईवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा अटक गया है। सदर तहसील के 11 में से आठ गांवों के किसानों ने आपत्ति जताते हुए जमीन देने से इन्कार कर दिया है। किसानों का तर्क है कि इतने कम सर्किल रेट में वह जमीन नहीं दे सकते हैं। ऐसे में फिलहाल सदर तहसील के तीन गांव बचे हैं। सदर तहसील प्रशासन की तरफ से इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) जिले में पहला औद्योगिक गलियारा विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। प्रस्ताव के तहत जिले के 13 गांवों की करीब एक हजार हेक्टेयर भूमि पर लॉजिस्टिक्स हब और औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत 2000 करोड़ से अधिक के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रस्तावित भूमि में सदर तहसील के लाखनौर मुस्तकम, कोटा, सीडकी, उमाही, भलस्वा ईस्सापुर, वाजिदपुर सानी, कपासी, सुभरी महराब, सैदपुरा, लतीफपुर मुस्तकम और अलीपुरा गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, नकुड़ तहसील के कुम्हारहेड़ा और सरगथवाला गांव की भूमि भी इसका हिस्सा रहेगी। फिलहाल सदर तहसील के 11 में से आठ गांवों के किसानों ने जमीन देने से इन्कार कर दिया है। ऐसे में सदर तहसील में केवल तीन गांव सैदपुर, सीडकी और सुभरी महराब बचे, जिन्होंने इस पर सहमति जताई है। उधर, नकुड़ तहसील के दोनों गांवों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कम सर्किल रेट को बताया वजह
जमीन अधिग्रहण को लेकर हुई आपत्तियों में अधिकांश किसानों ने सर्किल रेट को मुख्य मुद्दा बनाया है। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन एक्सप्रेसवे और हाईवे के किनारे होने के कारण बाजार में उसकी कीमत काफी अधिक है, जबकि मुआवजा सर्किल रेट के आधार पर तय किया जा रहा है। उनका तर्क है कि इस दर पर जमीन देने के बाद वे किसी अन्य स्थान पर समान मूल्य की भूमि नहीं खरीद पाएंगे।
-------
किस गांव की कितनी भूमि पर प्रस्तावित है औद्योगिक गलियारा :
क्रम संख्या नाम ग्राम निजी भूमि का क्षेत्रफल सरकारी भूमि का क्षेत्रफल कुल क्षेत्रफल
1. लाखनौर मुस्तकम 143.1358 0.7810 143.9168
2. कोटा 139.9700 7.1040 147.0740
3. सीडकी 83.6130 4.2130 87.8260
4. उमाही 59.5090 3.9890 63.4980
5. भलस्वा ईसापुर 40.5670 0.3960 40.9630
6. वाजिदपुर सानी 31.2000 0.5860 31.7860
7. कपासी 148.2659 2.7570 151.0229
8. सुभरी महराब 93.0980 1.7040 94.8020
9. सैदपुर 175.9890 2.8600 178.8490
10.लतीफपुर मुस्तकम 10.4730 0.1890 10.6620
11. अलीपुरा 1.8000 0.0750 1.8750
12 कुम्हारहेड़ा 363.0344 32.237 395.2714
13 सरगथवाला 168.096 11.553 179.60
नोट : यह भूमि हेक्टेयर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed