फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indonesia rich sugarcane farmers will

किसानों को मालामाल करेगा इंडोनेशियन गन्ना

Wed, 07 Sep 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Indonesia rich sugarcane farmers will
इंडोनेशियन गन्ना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में चार वर्ष पहले इंडोनेशिया से लाए गए गन्ने के दो टुकडे़ ग्राम दीवालहेड़ी में धूम मचा रहे हैं। नवंबर में बोए गए इस गन्ने की फसल की लंबाई करीब 20 फुट और एक गन्ने का वजन लगभग 4 से 5 किलो है।
विज्ञापन


अधिक लंबाई होने के चलते इस गन्ने को कई स्थानों से सीढ़ी लगाकर बांधने के अलावा बांसों का सहारा देकर गिरने से रोका गया है। आधा बीघा खेत में खड़ा यह गन्ना क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 
विज्ञापन


ग्राम दीवालहेड़ी के किसान अनिल सिंह के चाचा मदनपाल सिंह इंडोनेशिया में टैक्सटाइल इंजीनियर है। वे वहां से करीब चार वर्ष पहले गन्ने की दो कांछी (टुकडे़) को लेकर आए थे। अनिल ने उन टुकड़ों की अपने खेत में बुवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से अंकुरित हुए एक आंख से चार वर्ष में उन्होंने करीब आधा बीघा गन्ना तैयार कर लिया। हालांकि उन्हें गन्ने की इस प्रजाति का नाम तक मालूम नहीं है। ट्रेंच विधि से 11 नवंबर में बोए गए इस गन्ने की लंबाई इस समय 20 फुट है और एक गन्ने का वजन 4 से 5 किलो के करीब है।  

ग्राम दीवालहेडी के एक किसान के बोया गया इंडोनेशियन प्रजाति का गन्ने लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने इसे ट्रेंच विधि से बोया है। जो खेत काफी तगड़ा खड़ा है।

हम गन्ना शोध संस्थान और चीनी मिलों से इसमें शुगर की मात्रा आदि की जल्द ही जांच कराएंगे। यदि शर्करा की मात्रा उचित पाई गई तो यह प्रजाति किसानों के लिए वरदान साबित होगी। 

- डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी 

यह इंडोनेशियन प्रजाति गन्ने में प्रजातीय प्रजनन सुधार में कारगर साबित होगी। इसकी लंबाई, मोटाई बढ़िया होने के साथ ही यह रोग रोधी भी है लेकिन चीनी की मात्रा सामान्य से थोड़ी कम है। इसमें सुधार का बढ़िया वैराइटी तैयार की जा सकती है।
- डॉ. विकास मलिक, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed