Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indian Knowledge System examination will be conducted today at 37 centers in the division.

Saharanpur News: भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा आज, मंडल में 37 केंद्रों पर होगा आयोजन

Sat, 21 Nov 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Indian Knowledge System examination will be conducted today at 37 centers in the division.
सहारनपुर। भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) की परीक्षा आज मंडल के तीनों जिलों में होगी। इसमें 7,378 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। सहारनपुर में सबसे अधिक 19, मुजफ्फरनगर में 13 और शामली में पांच केंद्र बनाए गए हैं। तीनों जिलों में 7,378 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। सुबह नौ बजे से केंद्रों पर एंट्री शुरू होगी। एंट्री से पहले गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह प्रतिबंधित सामग्री जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित कोई भी सामान अंदर लेकर न जाएं। डॉ. राजीव ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्रों पर पर्यवेक्षक रहेंगे। इनमें राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

------
परीक्षा का उद्देश्य
भारतीय ज्ञान प्रणाली की परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की पारंपरिक ज्ञान-विज्ञान विरासत से जोड़ना है। इसमें भारतीय चिकित्सा पद्धति, योग विज्ञान, कृषि, गणित, दर्शन और अन्य पारंपरिक ज्ञान क्षेत्रों से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा का हिस्सा बनाने की दिशा में भी इस परीक्षा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed