फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indian culture inspires submission to God

ईश्वर के अधीन रहने की प्रेरणा देती है भारतीय संस्कृति

Sun, 23 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Indian culture inspires submission to God
पटेलनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते आत्मानुभवी महाराज। - फोटो : SAHARANPUR
ईश्वर के अधीन रहने की प्रेरणा देती है भारतीय संस्कृति
विज्ञापन

सहारनपुर। आत्मानुभवी महाराज ने कहा कि परमात्मा का भजन सिर्फ मानव जीवन में ही हो सकता है। भारतीय संस्कृति की गौरव गरिमा है कि यह ईश्वर के अधीन रहने की प्रेरणा देती है, जिससे मनुष्य का कल्याण होता है।

पटेल मैदान पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आत्मानुभवी महाराज ने कहा धर्म में आस्था होने पर मनुष्य का मन विकार रहित होकर परम सुख एवं कल्याण युक्त बन जाता है, जिस प्रकार पेट भरने के लिए भोजन की आवश्यकता है, उसी प्रकार मन की शांति एवं आत्मविश्वास के उत्थान के लिए परमात्मा के ध्यान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा व मानवीय कल्याण ही धर्म का मूलमंत्र है। मानव चेतना में संपूर्ण क्रांति लाने के लिए अध्यात्म का शाश्वत शंखनाद करना आवश्यक है, उसी से वैचारिक एवं आर्थिक दरिद्रता दूर हो सकती है। भारत की महान संस्कृति दुनिया का अध्यात्मिक विश्व विद्यालय है। यही से सद् संस्कार व सद् विचारों का उद्गम होता है। तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किए और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभु की महा आरती आशा सहित अन्य श्रद्घालुओं ने उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed