फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Indian Army Agniveer Recruitment 2023 Check Latest news,

Aganiveer: सहारनपुर में आठ से 26 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 13 जनपदों के युवा दिखाएंगे दमखम

Tue, 18 Jul 2023 08:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Jul 2023 08:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आठ अगस्त से 26 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें 13 जनपदों के युवा अपना दमखम दिखाएंगे। रैली की तैयारियों को लेकर सेना के अधिकारियों ने डीएम के साथ बैठक ली। प्रतिदिन एक हजार अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे।

 

विज्ञापन
Indian Army Agniveer Recruitment 2023 Check Latest news,
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में आठ से 26 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में होगी। इसमें प्रदेश के 13 जनपदों के अभ्यर्थी भाग लेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं सेना के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जनपद रामपुर, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड, गाजियाबाद, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली और सहारनपुर के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Flood in Bijnor: कुदरत की मार, पानी में गाड़ी, सड़क पर नाव, एनाउंसमेंट सुनते ही बढ़ जाती हैं लोगों की धड़कनें

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के भर्ती अधिकारी कर्नल सोमेश जसवाल ने अधिकारियों को भर्ती से संबंधित व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन एक हजार अभ्यर्थी जनपद में आएंगे।  

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सभी विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थांएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल, साफ-सफाई, बेरीकेडिंग, लाईट, मोबाइल शौचालय, एम्बुलेंस आदि पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में बसों को संचालन करने एवं अग्निशमन विभाग को रैली स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, डीआईओएस योगराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed