{"_id":"69921b317eb488e266084736","slug":"india-pakistan-match-heartbeats-fluctuate-with-each-ball-as-fans-hunker-down-in-front-of-their-tv-screens-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-169525-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भारत-पाक मैचः-हर गेंद पर घटती-बढ़ती रही धड़कन, टीवी स्क्रीन के सामने जमे खेल प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भारत-पाक मैचः-हर गेंद पर घटती-बढ़ती रही धड़कन, टीवी स्क्रीन के सामने जमे खेल प्रेमी
Mon, 16 Feb 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
भारत की जीत के बाद जश्न मनाते खेल प्रेमी।
सहारनपुर। वर्ल्ड टी-20 कप में भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को महामुकाबला खेला गया। मैच को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह रहा। मैच में हर गेंद पर खेल प्रेमियों की धड़कनें घटती और बढ़ती रही।
श्रीलंका में खेले जा रहे मैच को लेकर सुबह से खेल प्रेमियों में उत्साह नजर आया। हालांकि मैच में बारिश होने की आशंका को लेकर खेल प्रेमी थोड़ा परेशान भी रहे, लेकिन मैच शुरू होने से चंद मिनट पहले सूचना आई कि बारिश होने की आशंका कम है। इस पर खेल प्रेमी उत्साहित हुए। शाम साढ़े छह बजे टॉस हुआ। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। मैच शुरू होते ही महानगर की सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। सड़के सुनसान सी होने लगी। हर कोई अपने-अपने घरों में टीवी की स्क्रीन के सामने जम गए। दुकानों पर भी लोग मोबाइल पर मैच का आनंद उठाते हुए नजर आए। पहले ओवर में विकेट गिरने से प्रशंसकों को निराशा जरूर हुई, लेकिन बल्लेबाजों ने जल्द ही पारी को संभाल लिया। महामुकाबले को लेकर दिनभर खेलप्रेमियों में मैच को लेकर मंथन चलता रहा।
- बोले खेल प्रशंसक
- क्रिकेट कोच प्रीति ने बताया कि मैच को लेकर वह आश्वस्त है। भारतीय टीम का मुकाबला कोई भी विपक्षी टीम नहीं कर सकती। गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाज अच्छी लय में हैं।
विज्ञापन
- क्रिकेटर मोहम्मद अयान अकरम ने बताया कि भारतीय टीम शानदार लय में हैं। टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम का संतुलन अच्छा है।
- क्रिकेटर रक्षित गर्ग ने बताया कि भारतीय टीम बेहद मजबूत है। टीम का प्रदर्शन भी अच्छा है। मैच को लेकर वह पूरी तरह उत्साहित है।
- खेल प्रेमी पायस जैन ने बताया कि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मैच बेहद शानदार होता है। हर किसी को इस मैच का इंतजार रहता है। भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।