फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   India closed today, farmers organization will jam all three highways

भारत बंद आज, किसान संगठन जाम करेंगे तीनों हाईवे

Mon, 07 Dec 2020 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
India closed today, farmers organization will jam all three highways
सहारनपुर। भारत बंद को लेकर किसान संगठन जिले के तीनों हाईवे जाम करने की तैयारी में हैं। भाकियू कार्यकर्ता अंबाला-देहरादून रोड पर शाहजहांपुर (सरसावा), दिल्ली-सहारनपुर रोड पर रामपुर मनिहारान और मुजफ्फरनगर- सहारनपुर मार्ग पर नागल में चक्का जाम करेंगे। भारत बंद से एंबुलेंस, आकस्मिक वाहन एवं छात्रों को मुक्त रखा गया है। भारत बंद को विभिन्न किसान और अन्य संगठनों ने भी समर्थन देने की घोषणा की। चक्का जाम पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

इस आंदोलन के लिए भाकियू पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगा दी गई है। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रोड पर नागल में चक्का जाम करने का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार करेंगे। दिल्ली- सहारनपुर रोड को रामपुर मनिहारान में कार्यकर्ताओं का नेतृत्व वरिष्ठ नेता चौधरी जगपाल सिंह करेंगे। युवा इकाई के प्रदेश महासचिव चौधरी मेवाराम और जिला उपाध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार के नेतृत्व में शाहजहांपुर (सरसावा) में अंबाला हाईवे जाम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भारत बंद में सहयोग देने के लिए व्यापारियों से भी संपर्क किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि अधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चक्का जाम खोला जाएगा।
विज्ञापन

उधर, भाकियू अखंड की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने पंजाबी बाग में आयोजित बैठक में भारत बंद को लेकर रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों से संपर्क कर भारत बंद में सहयोग देने का आह्वान किया गया है। भारत बंद के दौरान कोई भी ग्रामीण शुगर मिल, मंडियों या बाजारों में ना निकले। जो किसान जाम के निर्धारित प्वाइंटों पर नहीं पहुंच सकते वह अपने गांव के सामने ही जाम लगा कर प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर मंच के हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने भारत बंद का समर्थन किया। प्रदेश महासचिव इरफान मंसूरी, तरुण प्रताप सिंह, कृष्णपाल यादव एवं मोहम्मद उमर खां ने भी विचार रखे। आरती शर्मा, अरविंद मलिक, सुरेशपाल सिंह, योगेश, प्रीतम, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन से मांगा समर्थन
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष राव कैसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने मंगलवार को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्षों से मिलकर समर्थन मांगा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान एवं कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने पूर्ण समर्थन का वादा किया। उन्होंने कहा कि भारत बंद में अधिवक्ताओं का पूर्ण रूप से सहयोग रहेगा।
बंद की सफलता को भाकियू ने झोंकी ताकत
नागल/छुटमलपुर/ गागलहेड़ी। मंगलवार के प्रस्तावित भारत बंद के लिए भाकियू ने पूरी ताकत लगा दी है। छुटमलपुर, बिहारीगढ़ और गागलहेड़ी में बंद को सफल बनाने के लिए यूनियन नेताओं ने बाजारों में संपर्क कर दुकानें बंद रखने की अपील की।
नागल में भाकियू नेताओं ने बैठक आयोजित कर व्यापारियों से उनके अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा किसान सड़कों पर आकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि उन्हें भारत बंद में कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देना चाहिए। बैठक में राजपाल सिंह पनियारी, गुड्डू खेड़ा, असलम, अकरम, बिट्टू वालिया, विनोद खन्ना, भूपेंद्र त्यागी, पृथ्वी सिंह, जगदीश वालिया, पप्पू आदि मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में थाना प्रभारी केपी सिंह ने किसानों के बीच पहुंचकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने की अपील की।
छुटमलपुर और बिहारीगढ़ में भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष अजय कांबोज व ब्लाक अध्यक्ष उगेश कांबोज के नेतृत्व में व्यापारियों से संपर्क कर प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। बिहारीगढ़ नगर अध्यक्ष डा रणधीर सैनी, विवेक कांबोज, जिला उपाध्यक्ष डा राजबीर सिंह, बीरम सिंह, देवेंद्र सिंह, सोपाल कांबोज, अभिशांक आदि रहे। गागलहेड़ी में यूनियन कार्यकर्ताओं ने आठ दिसंबर को भारत बंद व चक्का जाम के लिये क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया तथा बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। जिला संगठन मंत्री नरेश कुमार यादव की अगुवाई में खजूरी अकबरपुर, कोलकी कला, खड़खड़ी, सुन्हैटी, फिराहेड़ी, शरबतपुर, चौरादेव, चौराखुर्द, नागल अहीर, मांडेबास, हरोड़ा, पाली, खतौली आदी दर्जनों गांवों में किसानों से सुबह 11 बजे ज्योतिबा फूले चौक पहुंच कर हाईवे जाम करने की अपील की। उन्होंने बताया कि शाम तीन बजे तक जाम रहेगा। उनके साथ बीरमपाल सिंह, अशोक यादव, सतपाल, राकेश यादव, सुखबीर, रोहताश, संदीप, धनतर आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ बोर्ड विकास निगम के पूर्व निदेशक मो. मुजतबा ने कहा कि आज के भारत बंद को वे अपना समर्थन दिया है। कमालपुर रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में मो. मुजतबा ने कहा कि वे साथियों सहित बंद आंदोलन में शामिल होंगे। इस दौरान अब्दुल हसीब, चौधरी मनोज, पद्म सिंह, महबूब तल्हेड़ी, इशरान अली, अरशद मलिक, लुकमान मलिक, चौ धर्मेंद्र, सोहनवीर, चौ सुखदेव आदि शामिल रहे।

नागल में भारत बंद की रणनीति बनाते भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता

नागल में भारत बंद की रणनीति बनाते भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed