फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Increasing amount of carbon in the air is a threat to life - Municipal Commissioner

हवा में बढ़ रही कार्बन की मात्रा जीवन के लिए खतरा - नगरायुक्त

Sat, 24 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Increasing amount of carbon in the air is a threat to life - Municipal Commissioner
सहारनपुर। शहर को हरा भरा बनाने की दिशा में काम कर रहे नगर निगम ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में बीजारोपण किया। नगरायुक्त ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा वनों को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हवा में घुलता कार्बन जीवन के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन

पैरामाउंट कॉलोनी के ओ ब्लॉक में राजीव सैनी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बंबू (बांस) में अनेक गुणों के अलावा दो सबसे बड़े गुण हैं। एक वह मिट्टी को बांधे रखता है और दूसरा कार्बन को तेजी से सोखता है। आज पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। पैट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत, एसी और फ्रिज के बढ़ते उपयोग से कार्बन की मात्रा लगातार बढ़ रही है, जिससे धरती गर्म हो रही है। और प्रदूषण बढ़ रहा है। इसका परिणाम यह है कि उत्तरी-दक्षिणी ध्रुव की बर्फ पिघल रही है और समुद्र का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे समुद्र तटीय देशो और शहरों के सामने संकट बढ़ गया है। वातावरण में बढ़ता कार्बन जीवन के लिए खतरे की घंटी हैं। कार्यक्रम में रोटरी क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष राजीव धारिया, क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवनीत सिंह बग्गा, क्लब के सचिव शिव अरोड़ा, गुरमीत सिंह मोंटी, गुलशन नागपाल, गोकरणदत्त शर्मा, सुनील सूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed