फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   increased chills due to drizzle

बूंदाबांदी और दिन भर धूप नहीं निकलने से बढ़ी ठिठुरन

Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
increased chills due to drizzle
सहारनपुर में ठंड और कोहरे के वुड कार्विंग मार्केट में अलाव के सहारे बैठे पुलिस कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिनभर धूप नहीं निकलने और कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी से रविवार को ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान में शनिवार की तुलना में 04.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। नतीजा यह रहा कि लोग दिन में ही अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार सुबह आसमान में छाए बादलों से हुई। सुबह दस बजे बादल हल्के से छंटे। इसके बाद कुछ मिनट के लिए धुंधली सी धूप निकली। इसके पश्चात बादलों ने सूरज को फिर से ढक लिया। दोपहर के बाद बारिश होने की स्थिति बन गई। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते शाम चार बजे तक ठंड और बढ़ गई। सर्दी की वजह से बाजारों में ग्राहकों की भीड़ कम रही। लोग कई जगह अलाव जलाकर सेंकते दिखे। शाम को हल्का कोहरा भी नजर आया। अगले दो से तीन दिन मौसम ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

रैन बसेरों में नहीं जा रहे लोग
फुटपाथ पर रहने वाले लोग ठंड बढ़ने के बाद भी जगह नहीं छोड़ रहे हैं। नगर निगम की ओर से दो स्थायी रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है। निगम के कर्मचारी सड़कों से लोगों को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरों में जाने के लिए कह रहे हैं परंतु वे तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह का तापमान
तिथि---------न्यूनतम-------अधिकतम
26 दिसंबर---05.5------------17.2
25 दिसंबर---05--------------22
24 दिसंबर---05.5------------23
23 दिसंबर---06.5------------20.5
22 दिसंबर---03.5------------23
21 दिसंबर---03.6------------22
20 दिसंबर---01.2------------18.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed