फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Incorporate cleanliness into the rite: Nagarayukta

स्वच्छता को संस्कार में शामिल करें: नगरायुक्त

Fri, 10 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Incorporate cleanliness into the rite: Nagarayukta
जनमंच में शिक्षिकों कर बैठक में विचार रखते नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि अपने परिवेश को साफ सुथरा रखकर हम अपने परिवार को बीमारियों से बचा सकते हैं। इसके लिए हमें स्वच्छता को अपना संस्कार बनाना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से जनमंच सभागार में आयोजित कार्यशाला में नगरायुक्त ने शिक्षाविदों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सहारनपुर को टॉप टेन में लाने के लिए सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन देशों में अधिक स्वच्छता है, वहां के नागरिक भी अधिक स्वस्थ हैं। नगरायुक्त ने कहा कि शिक्षक बच्चों को तो स्वच्छता के बारे में बताएं ही अभिभावकों को भी उनके माध्यम से जागरूक करें। सिटीजन फीड बैक से ही हम टॉप टेन में नहीं आ सकते। हमें कूड़े के निस्तारण करने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि यदि शहर के 50 हजार घरों में होम कंपोस्टर लगाकर कूड़े का निस्तारण किया जाए तो सहारनपुर नंबर वन आ सकता है। शिक्षक पूरे समाज को जगा सकता है, इसीलिए उन्हें आज इस कार्यशाला में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने कहा कि स्वच्छता को एक अभियान के रूप में लेकर हम सहारनपुर को नंबर वन पर लाने में सहयोग कर सकते हैं। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर कुदसिया अंजुम, पुंवारका कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर विपिन गिरी, राजकीय कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी, मुन्नालाल कॉलेज से आईं पंकज छाबड़ा आदि ने भी विचार रखे। संचालन सहायक नगरायुक्त संजय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed