फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Income Tax Department raids CA office of SP leader Azam Khan

Saharanpur News: सपा नेता आजम खां के सीए के कार्यालय पर आयकर विभाग का छापा

Wed, 13 Sep 2023 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raids CA office of SP leader Azam Khan
- गाड़ियों पर प्रवेश परीक्षा 2023 का स्टीकर लगाकर कार्रवाई करने पहुंची थी टीम
विज्ञापन

- सुबह से लेकर शाम तक टीम ने खंगाली जौहर ट्रस्ट से संबंधित फाइलें
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। पूर्व मंत्री व सपा नेता आजम खां के सीए के कार्यालय पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापे की कार्रवाई की। सुबह करीब छह बजे देहरादून और बरेली यूनिट की टीम तीन गाड़ियों में दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर पहुंची। इसके बाद सीए को उनके मकान से कार्यालय पर बुलाया गया, जिनका घर दूसरी कॉलोनी में है।
कार्यालय के अंदर घुसते ही टीम ने बाहर का दरवाजा बंद कर दिया। न किसी को बाहर आने दिया गया और न ही बाहर से कोई अंदर गया। करीब 10 बजे सीए के स्टाफ का एक सदस्य बाइक पर वहां पहुंचा, लेकिन उसे भी अंदर नहीं जाने दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति अपने घर पर समारोह का कार्ड देने के लिए भी पहुंचा। टीम ने उसे भी बाहर से ही वापस भेज दिया। बताया जा रहा है कि टीम ने आजम खां के जौहर ट्रस्ट से संबंधित फाइलों को खंगाला गया है, जिनमें पहले भी गड़बड़ियों की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी थी। इसको गोपनीय रखने की कोशिश की गई थी, जिन गाड़ियों में टीम के सदस्य पहुंचे थे उन पर प्रवेश परीक्षा 2023 के स्टीकर लगे हुए थे। जिन्हें देखकर कोई भी यह नहीं समझ पाया कि यह टीम आयकर विभाग की है। बता दें कि जो लंबे समय से आजम खां के सीए थे, वह अपने परिवार के साथ यहां से शिफ्ट हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने आजम खां के ट्रस्ट से संबंधित फाइलें दूसरे सीए को दे रखी हैं, जिन्हें आयकर विभाग की टीम ने खंगाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लंबे समय से चल रही छानबीन
करीब छह माह पहले आयकर विभाग ने पूर्व मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों की तरफ से दिए गए आयकर हलफनामे की जांच शुरू की थी। आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की तरफ से विधानसभा चुनाव के दौरान जो हलफनामा दाखिल किया गया था, उसमें काफी गड़बड़ियां मिली थीं, उनके बैंक खातों में जौहर ट्रस्ट के लेन-देन का पता चला था। तभी से इसकी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed