{"_id":"69d0125cd7d46fdd970d486d","slug":"income-tax-department-conducts-survey-at-gutkha-factory-issues-notice-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-172721-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गुटखा फैक्टरी पर आयकर विभाग ने किया सर्वे, दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गुटखा फैक्टरी पर आयकर विभाग ने किया सर्वे, दिया नोटिस
Sat, 04 Apr 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आयकर विभाग की टीम ने गुटखा फैक्टरी पर सर्वे की कार्रवाई की है। विभाग ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का नोटिस भी फैक्टरी संचालक को दिया है।
देहरादून रोड पर चार व्यक्तियों द्वारा काफी समय से गुटखा बनाने का काम किया जा रहा है। अवैध रूप से किए जा रहे इस कार्य पर शुक्रवार की दोपहर विभागीय टीम पहुंची। टीम के पहुंचते ही चारों संचालक फरार हो गए। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने काफी समय तक दस्तावेजों को परखा। लेन-देन की घंटों तक टीम ने बारीकी से जांच की। बता दें कि पिछले दिनों राज्य कर विभाग ने भी करोड़ रुपये का नोटिस फैक्टरी संचालकों को थमाया था। फैक्टरी संचालकों की अपील पर सुनवाई चल रही है। आयकर विभाग की टीम ने अभी तक विभिन्न खातों में हुए लेनेदेन के दस्तावेजों को भी खंगाला है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का नोटिस दिया है।