{"_id":"57fd23cb4f1c1b266c28df5f","slug":"including-two-children-died-in-the-crash-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो बच्चों सहित दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो बच्चों सहित दंपति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में आए घायल और मृतक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नागल में डीसीएम वाहन ने मोटरसाइकिल पर चंदेना कोहली सवार पति, पत्नी और दो बच्चों को कुचल दिया। दो लोगों की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
सडक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया। देवबंद के चंदेना कोली गांव में हादसे की खबर पहुंचने के बाद सन्नाटा पसरा रहा।
थाना नागल क्षेत्र के ग्राम चंदेना कोली निवासी विनोद (40) पुत्र महेंद्र अपनी पत्नी बबिता (38), पुत्र जोशी (9) एवं भतीजे अभिजीत (5) पुत्र अशोक के साथ मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहे थे।
एमएलडी पब्लिक स्कूल के पास सहारनपुर-मुजफ्फरनगर रोड पर सामने से तेज गति से आ रहे डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
डीसीएम चारों को कुचलते हुए निकल गया। जिससे विनोद और अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बबिता एवं जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने तुरंत दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को लेकर जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़ी, लेकिन रास्ते में ही बबिता एवं जोशी ने भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने तलाशी के दौरान मिले मोबाइल से परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।