फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Incidents of attack on doctors and police team are condemnable: Gora

चिकित्सकों व पुलिस टीम पर हमले की घटनाएं निंदनीय: गोरा

Fri, 03 Apr 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Incidents of attack on doctors and police team are condemnable: Gora
सहारनपुर: कारी इस्हाक गोरा - फोटो : DEVBAND
देवबंद(सहारनपुर )। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने मध्यप्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर भीड़ द्वारा किए गए पथराव और मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मियों पर किए गए हमले की निंदा की है।
विज्ञापन

मौलाना कारी इस्हाक ने जारी बयान में कहा कि कोरोना वायरस एक खतरनाक बीमारी है। चिकित्सक अपनी जान पर खेलकर सभी लोगों की जान बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सकों व पुलिस पर हमला किए जाने जैसी घटनाओं से कोरोना की जंग कमजोर पड़ेगी और इसका खामियाजा सभी को उठाना पड़ेगा। कारी इस्हाक ने कहा कि आज इस नाजुक वक्त में धैर्य व संयम बनाए रखते हुए मजबूती के साथ कोरोना के खात्मे के लिए लड़ाई लड़ें। उन्होंने चिकित्सक, पुलिस व अन्य टीमें जो इस जंग को जीतने में जुटी हुई हैं उनका भरपूर सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed